#हरदोई:- प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों व जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रति जनता में भारी उत्साह है/ सांसद#
#हरदोई:- प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों व जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रति जनता में भारी उत्साह है/ सांसद#
#हरदोई: विकसित भारत संकल्प यात्रा के अगले पड़ाव में सोमवार को हरदोई लोकसभा के विकास खंड हरपालपुर के ग्राम मिरगांवा चौधरियापुर व बर्रा ग्राम में नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची जिसमे प्रधानमंत्री का संदेश प्रसारित किया गया। इस अवसर पर आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सांसद जयप्रकाश ने उपस्थित होकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा उपस्थित जनता जनार्दन को मोदी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र वितरित किये। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों से सांसद जयप्रकाश ने कहा कि मोदी जी की नीतियों व जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रति जनता में भारी उत्साह है#
#इस अवसर पर हरपालपुर ब्लॉक प्रमुख अनोखे लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, श्रीमती निधि द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिराम सिंह, प्रदीप पाठक,अशोक कुमार, प्रधान जितेंद्र सिंह, अमित वर्मा, आलोक मिश्रा, मनोज द्विवेदी,यतिंद पाठक, धीरू सिंह,अजय सिंह, अमित सिंह,समस्त भाजपा मंडल कार्यकर्ता गण सहित समस्त ग्राम प्रधान तथा समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments