Breaking News

#हरदोई:- कछौना- नगर पंचायत कछौना पतसेनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन#


#हरदोई:- कछौना- नगर पंचायत कछौना पतसेनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन#

#हरदोई: कछौना- नगर पंचायत कछौना पतसेनी में संकल्प यात्रा विकसित भारत का आयोजन कार्यालय नगर पंचायत कछौना पतसेनी में शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री अजय शुक्ला ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने नगर व गांव-गांव में विकास कार्यों के लिए कई योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार हर गांव में कैम्प का आयोजन कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्राम पंचायत और नगरों में होने वाले कार्य या संचालित योजनाओं का हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वही नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को हर साल 6 हजार रूपये दिये जा रहे हैं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ो फ्री गैस कनेक्शन व फ्री गैस सिलेण्डर मिलना, आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख का फ्री इलाज, हर माह लोगो को फ्री राशन मिल रहा है । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ो पक्के घरों का निर्माण हो चुका है । इस गोष्ठी में बाल विकास पुष्टाहार, डूडा, सीएचसी, कृषि विभाग एवम शिक्षा विभाग ने अपने स्टॉल लगाकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलामंत्री भाजपा अजय शुक्ला, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला व अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर की गई। जिलामंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवम कृषि विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये#

#इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, युवा मोर्चा जिलामंत्री मयंक सिंह, नगर पंचायत के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ब्रम्ह कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, क्रांतिवीर सिंह, अंशू गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि राजेश कुमार राणा, सभासद बबलू, सभासद प्रदीप कुमार, सभासद प्रतिनिधि समीर अहमद सभासद प्रतिनिधि एजाज अहमद अध्यक्ष, लिपिक जेबी सिंह व नगर पंचायत एवम अन्य विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे#

No comments