Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- भारतीय किसान यूनियन सम्राट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिहानी ब्लॉक का किया घेराव#


#हरदोई:- पिहानी- भारतीय किसान यूनियन सम्राट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिहानी ब्लॉक का किया घेराव#

#हरदोई: पिहानी- अध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय किसान यूनियन सम्राट रंजीत सिंह संधू व , प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार यादव, जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली, सत्यपाल, सुशील सिंह फौजी, बबलू सहित लगभग तीन सैकड़ा किसानों ने ब्लॉक को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। किसान नेता रणजीत सिंह संधू ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी उदयवीर दुबे ने उन्हें फोन पर धमकाया और कहा कि तुमने गौशाला का ताला तुड़वाकर जानवर भगाए हैं तुम पर मुकदमा दर्ज होकर आएंगे इसी बात को लेकर किसानों में रोज व्याप्त है और हम लोगों ने ब्लॉक का घेराव किया है किसानों ने अपनी 6 मांगे रखी जिसको खंड विकास अधिकारी पिहानी ने कहा कि हम कल से इस काम को शुरू करते हैं और जल्द से जल्द सारी मांगों को पूरा करेंगे#

#1 रामपुर कोड़ा ग्राम के सभी मजरे के जानवरों को भेजने हेतु पशुपालन विभाग व संबंधित प्रधान सचिव बाय स्थानीय लोगों का सहयोग किया जाए#

#2 डबहा गांव के लोग गौशाला पर अतिक्रमण किए हैं इस हेतु आवश्यक कार्रवाई की आवश्यकता एवं पुलिस सहायता वीडियो की सहमत से हो#

#3 विगत वर्षों को पात्रता सूची 2018 की समाप्त हो चुकी है अब नए आवास पात्रता सूची अगला आदेश हो#

#4 छुट्टा मवेशी अति शीघ्र क्षमता अनुसार संचालित सभी 16 गौशाला में दो दिन के अंदर भेजे जाएंगे#

#5 शौचालय हेतु ऑनलाइन आवेदन हो#

#6 रामपुर के जानवरों अन्य गौशाला में भेजे जाएंगे। वही दूसरी और खंड विकास अधिकारी पिहानी उदयवीर दुबे का कहना है कि हमने उन्हें नहीं धमकाया हमने उनसे यह कहा था कि जिन लोगों ने गौशाला का ताला तोड़ा है उन पर कानूनी कार्रवाई होगी और मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा हो सकता है सुनने में कोई गलती हुई हो और हम लोगों ने बैठकर बात कर ली है उन्होंने हमसे जो 6 मांगे रखी है उसे पर जल्द ही पूरा किया जाएगा#

No comments