Breaking News

#हरदोई:- विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक#


#हरदोई:- विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक#

#हरदोई: गुरुवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह द्वारा दिनाँक 29, 30 व 31 जनवरी 2024 को विद्युत अधिनियम 2003 हेतु होने वाली विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिकारियों को विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु दिशा -निर्देश दिए गए। जिससे विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।बैठक में अपर जिला जज अच्छे लाल सरोज, हेमेन्द्र कुमार सिंह,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे, विद्युत विभाग से अतेंद्र कुमार, के0के0 सिंह,विनोद कुमार, विनोद सक्सेना,मो0 शहबान, उस्मान अली व विक्रम गंगवार उपस्थित रहे#

No comments