#हरदोई:- पाली- पूर्व जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश ने ठंड को देखते हुए बांटे कंबल#
#हरदोई:- पाली- पूर्व जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश ने ठंड को देखते हुए बांटे कंबल#
#हरदोई: पाली- सवायजपुर- तहसील के गांव पांडे पुरवा भाजपा नेता पूर्व जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश ने गुरुवार को भीषण ठंड के चलते उन्होंने पुरुष महिलाओं को कंबल वितरित किए।इस अवसर पर उन्होंने कहा गरीब लोगों की सेवा करना यही सच्ची भगवान की पूजा करने के बराबर होती है साथ ही उन्होंने कहा अगर जनता की सेवा करने का उन्हें मौका मिला तो वह जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े दिखाई देंगे। उन्होंने कहा जनता ही देश की भाग्य विधाता है पूर्व जिला अधिकारी ने क्षेत्र के कई गांव में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्होंने केंद्र प्रदेश की सरकारों द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा प्रदेश की योगी सरकार जनता के हित में बहुत से कार्य कर रही है।आज प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।काफी अपराधी जेल भेजे जा चुके हैं।भाजपा की सरकार में अपराधी की कोई जगह नहीं है अपराधी की असली जगह जेल है।प्रदेश की सरकार भय मुक्त प्रदेश बना रही है।उन्होंने कहा अब तक जो सरकारे रही है उन्होंने जनता के साथ केवल छलावा ही किया है प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में बहुत से कार्य कर रही है जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है#

No comments