#हरदोई:- हरियावा- आवारा पशुओं को अविलंब पकड़वाया जाए अन्यथा होगा आंदोलन/ प्रदेश अध्यक्ष#
#हरदोई:- हरियावा- आवारा पशुओं को अविलंब पकड़वाया जाए अन्यथा होगा आंदोलन/ प्रदेश अध्यक्ष#
#हरदोई: हरियावा- भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ती बैठक आहूत हुई। किसानों ने गिनाई अपनी समस्याएं निदान कराने हेतु खंड विकास अधिकारी से फोन कर समस्याओं पर अवगत कराया गया। ग्राम सुमई बसोहा में बैठक आहूत की गई। जिसमे सैकड़ों किसान सामिल हुए। किसानों ने कहा की पंचायत घर में सहायक पंचायत मित्र शौचालय ऑनलाइन नहीं करता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अगर 3 दिवस में कार्य सुरु न किया गया तो ब्लॉक पर किया जाएगा धरना प्रदर्शन। गांव के मुख्य मार्ग से कबीर बाबा स्थान तक सड़क बनवाने को मांग पहले भी की जा चुकी है अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया। बैठक में पहुंचे खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की 4 बार समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है लेकिन आवारा पशुओं से अभी तक निजात नहीं दिलाई गई।नाराजगी जताते हुए कहा की अभी तक आवारा पशुओं से निजात नहीं दिलाई गई। जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी से बात की तो बताया कि ब्लॉक की ट्राली थाना गेट पर पड़ी है खंड विकास अधिकारी ने कहा ट्राली में टायर पड़ते ही ट्राली गांव में लगवा दी जाएगी और जानवरों को संबंधित गौशालाओं में भेजवा दिया जायेगा। इस मौके पर खालिद खां प्रदेश अध्यक्ष,अमर सिंह जिला सचिव युवा, सत्य प्रकाश सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे#

No comments