#हरदोई:- माई भारत विकसित भारत पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में अक्षय प्रताप रहे अब्बल#
#हरदोई:- माई भारत विकसित भारत पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में अक्षय प्रताप रहे अब्बल#
#हरदोई: डाइट में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में माई भारत विकसित भारत पर आधारित भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई । प्रतियोगिता में अक्षय प्रताप सिंह प्रथम, स्वप्निल शर्मा द्वितीय और शिवांगी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक समिति सदस्यों ने सभी विजेताओं को मैडल पहनाकर व प्रमाण -पत्र देकर सम्मानित किया#
#कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया#
#जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया की प्रतिभागियों का मूल्याकन करने के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मण्डल समूह का गठन किया गया था। जिसमें गंगादेवी इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ अभिराम सिंह, डाइट के वरिष्ट प्रवक्ता पीताम्बर चौरसिया और प्राथमिक शिक्षक, केन्द्रीय विद्यालय संगठन संजीव प्रताप सिंह थे। मुख्य प्रेरक के रूप डाइट प्राचार्य योगेन्द्र सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग आर्य, राष्ट्रिय युवा स्वयंसेवक, पिहानी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षय प्रताप सिंह, स्वप्निल शर्मा ने द्वितीय और शिवांगी मिश्रा ने तृतीय स्थान ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मैडल पहनाकर व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी ने बताया की प्रदेश भर के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रथम स्थान पाने वाले को एक लाख, द्वितीय को 50 हज़ार और तृतीय विजेताओं को 25 हज़ार की पुरस्कार राशि दी जायेगी#

No comments