Breaking News

#हरदोई:- विदेशो में भी हरदोई वंशियो ने धूमधाम से मनाया श्री रामोस्तव#


#हरदोई:- विदेशो में भी हरदोई वंशियो ने धूमधाम से मनाया श्री रामोस्तव#

#हरदोई: वंशियो ने विदेशो में रहकर भी श्री राम जन्मोस्तव बड़े धूमधाम से मनाया l राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रीय कार्यकर्त्ता रहे स्व0 रमेश चंद्र अग्रवाल के पुत्र प्रवीण अग्रवाल व् पुत्री नेहा अग्रवाल ने अमेरिका में रहते हुए धूमधाम से प्रभु श्री राम के आगमन का उस्तव मनाया l अमेरिका के डलास में रहने वाली पुत्री नेहा अग्रवाल व् दामाद अंकुर अग्रवाल ने अपनी पुत्री नव्या व् आश्वी अग्रवाल के साथ श्री राम जानकी मंदिर पहुंच कर विधि विधान से पूजन करके प्रभु श्री राम का पूजन अर्चन कर श्री रामोस्तव मनाया l अमेरिका के शार्लेट शहर में रहने वाले चीफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रवीण अग्रवाल ने सपत्नीक ज्योति अग्रवाल व् श्रेष्ठ अग्रवाल आरना अग्रवाल के साथ अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर पहुंच कर भगवान श्री राम के स्वागत में पूजन अर्चन किया l प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि अपने देश से इतनी दूर रहते हुए भी उन्हें प्रभु श्री राम का स्वागत करने का न केवल अवसर मिला है बल्कि श्री राम मंदिर की स्थापना का सपना जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रीय कार्यकर्त्ता के रूप में उनके पिता जी स्व0 रमेश चंद्र अग्रवाल ने देखा था वो आज साकार हुआ है#

No comments