Breaking News

#हरदोई:- अहिरोरी- जय श्री राम के नारों से गूंजा गोंडाराव#


#हरदोई:- अहिरोरी- जय श्री राम के नारों से गूंजा गोंडाराव#

#हरदोई: अहिरोरी- विकास खंड अहिरोरी के अंतर्गत ग्राम तिलकपुरवा ग्राम पंचायत गोंडाराव में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्रामवासियों व गोंडाराव के प्रधान के द्वारा रैली/जुलूस का आयोजन किया गया, जो ग्राम पंचायत के सभी 12 गांवों से होकर गोंडाराव बाज़ार स्थित श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर पर संपन्न हुवा। जुलूस में डीजे पर रामभजन बजाते हुए भक्त जै श्री राम के नारे लगाते हुए नाचते थिरकते हुऐ चल रहे थे। जुलूस में ग्राम तिलकपुरवा के सभी ग्रामवासी तथा गोंडाराव के अन्य ग्रामवासी सम्मिलित हुऐ। मुख्य रूप से सर्वेश तिवारी, राधाकृष्ण,मुकेश तिवारी, ललित तिवारी, राजेंद्र वर्मा, अमित तिवारी, मनीष तिवारी,भोला पांडे,विनय अग्निहोत्री, रामनरेश, शिवसागर शुक्ल, मोनू शुक्ल, शिवप्रकाश, प्रधान पति शकील अहमद व उनके प्रतिनिधि हसीब खान आदि लोग सम्मिलित हुए#

No comments