Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- बखरिया ग्राम में दुर्गा व हनुमान,मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा#


#हरदोई:- पिहानी- बखरिया ग्राम में दुर्गा व हनुमान,मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा#

#हरदोई: पिहानी- बखरिया गांव के माँ गायत्री मंदिर पर माता दुर्गा जी व हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ का संचालन गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर, संजय सिंह,रजनीकांत त्रिपाठी,सुनील राठौर,अनिल राठौर धर्मेंद्र राठौर,सुधीर राठौर एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ के पिहानी के परिजनों ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। शंख एवं घंटा ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। इससे पूर्व श्री गणेश पूजन सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया गया। साथ ही माताओं का अगन्यास-करन्यास किया गया। मूर्तियों में मंत्र के साथ प्राण डाला गया। प्राण प्रतिष्ठा में गांव के बच्चों व बूढ़े बुजुर्गों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। प्राण प्रतिष्ठा में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था जय जय श्री राम और जय हनुमान के गगन भेदी तारों से वातावरण गुंजायमान हो गया दुर्गा व हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्य यजमान कमल सिंह,सोनू सिंह, विनीत सिंह,रामू सिंह,शत्रुघ्न सिंह बलराम सिंह,आदि लोगों ने आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया गया इस मौके पर श्रद्धालुओं से प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर ने कहा कि प्राण प्रतिष्‍ठा विधि से मूर्ति में प्राणों का संचार होता है। प्राण प्रतिष्‍ठा के शाब्दिक अर्थ पर जाएं तो प्राण शब्द का अर्थ जीवन शक्ति और प्रतिष्ठा का अर्थ स्थापना होता है।ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ जीवन शक्ति की स्थापना करना या देवी-देवता को जीवन में लाना होता है।बिना प्राण प्रतिष्ठा के कोई भी मूर्ति पूजा के योग्य नहीं होती है।प्राण प्रतिष्ठा के जरिए मूर्ति में जीवन शक्ति का संचार होता है और वह मूर्ति देवता के रूप में बदल जाती है। इससे ही मूर्ति सकारात्‍मकता और तेज से भर जाती है,जिसके दर्शन करने से लोगों को सकारात्‍मकता,आत्मिक आनंद और शांति मिलती है। अतुल कपूर ने कहा कि आज का दिन तो वैसे भी बहुत ही शुभ दिन है आज हमारे आराध्य भगवान श्री राम जी अपने भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं ऐसी शुभ घड़ी आई है कि पूरा विश्व राम में हो गया है उन्होंने सभी लोगों से आगरा भी किया है कि अपने घर आज शाम को पुनः दीपावली और भगवान के कीर्तन भजन करें#

No comments