Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- कस्बे में राम नाम की धूम,जगह-जगह हुए अनुष्ठान व भंडारा, ऐतिहासिक कार्यक्रम में जुड़े कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोग#


#हरदोई:- माधोगंज- कस्बे में राम नाम की धूम,जगह-जगह हुए अनुष्ठान व भंडारा, ऐतिहासिक कार्यक्रम में जुड़े कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोग#

#हरदोई: माधोगंज- अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कस्बे के लोगो मे अत्यधिक उत्साह देखते ही बन रहा था, पूरे माधोगंज कस्बे के मंदिरो को फूलो,व झालरों से सजायो गया, जगह -जगह प्रभू श्रीराम का पूजन एवं भंडारे आयोजित किये गये,नगर के बघौली रोड स्थिति हनुमान मंदिर पर राष्ट्र सेविका समिति रश्मि वर्मा (डिम्पल )द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,रामलीला मैदान में रामचरितमानस अखण्ड पाठ हवन व भंडारा किया गया इसी प्रकार शिवलिया राधा कृष्ण मंदिर, तौला कमेटी मन्दिर परिसर, राधाकृष्ण मन्दिर, मां फूलमती मन्दिर, बूढ़े बाबा मंदिर,गायत्री मन्दिर, ज्वाला देवी,बड़े मन्दिर, पंचमुखी बालाजी मंदिर, संतोषीमाता मंदिर , शिवलिया, बड़े मन्दिर,सुभाष नगर स्थिति स्व. देवी दयाल के मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया,संदोहन देवी मंदिर,जख्खादेवी मंदिर व ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिर,पहुंतेरा स्थित जीवन आनन्द दुग्ध डेयरी आदि पर भक्तिमय माहौल दिखाई दिया। भक्तों ने जगह-जगह बूंदी, लड्डू, पूड़ी सब्जी, छोला चावल, मिष्ठान वितरण कर पुण्य अर्जित किया। इसके साथ ही सुन्दरकाण्ड पाठ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में शोभायात्रा निकालकर प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा दिखाई। इस अवसर पर नवल माहेश्वरी, रंजन माहेश्वरी अनिल गुप्ता,विजय गुप्ता विनोद गुप्ता अजय गुप्ता प्रमोद जैन,अवनीश गुप्ता, राजू गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, हर्षित माहेश्वरी, भगवानदास गुप्ता, सुभाष गुप्ता, प्रवीण गुप्ता अनुज गुप्ता राहुल गुप्ता,मनमोहन शर्मा मनोज गुप्ता,प्रिंस गुप्ता शिवशंकर गुप्ता,मनोज गुप्ता, अनिल, विजय, प्रमोद गुप्ता, उमेश माहेश्वरी,रामऔतार गुप्ता, सभासद अमित गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, डॉक्टर श्यामसुन्दर शर्मा, सौरभ भरतिया, बालगोविन्द गुप्ता, ओमकार गुप्ता, सुयश गुप्ता, मोहित पटेल, रोहित पटेल, हिमांशू गुप्ता, मनीष तिवारी, लटूरी कश्यप,संजीव गुप्ता सुभाष गुप्ता, शकुंतला कश्यप,भगवानदास गुप्ता बेचेलाल आदि सहित नगर की महिलाओं व बच्चों ने भक्तिमय कार्यक्रम में जुड़कर श्रीराम की आराधना की#

No comments