#हरदोई:- बेनीगंज- अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निबोस आश्रम पर भजन कीर्तन रामायण पाठ जारी#
#हरदोई:- बेनीगंज- अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निबोस आश्रम पर भजन कीर्तन रामायण पाठ जारी#
#हरदोई: बेनीगंज- अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां पूरे विश्व में सब कुछ राम मय हो गया है,तो वही जनपद हरदोई के विकास खण्ड कोथावां अंतर्गत गिरधरपुर स्थित प्राचीन प्रसिद्ध निबोस मंदिर पर ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि राहुल मौर्य की अध्यक्षता में बीते 14 से 22 जनवरी तक राम कथा रामायण पाठ भजन कीर्तन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम अनवरत आयोजित कराए जा रहे हैं। वही योगी सरकार के भक्तिमय आदेश को बखूबी अमलीजामा पहना रहे राहुल मौर्य ने बताया कि निबोस मंदिर आश्रम प्रांगण में हो रहे कार्यक्रम में स्थानीय भजन कीर्तन मंडलियों को शामिल करते हुए इन कई प्रकार के कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन किया गया है जिनके द्वारा बखूबी राम मय माहौल को तैयार किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत के साथ में तमाम पड़ोसी गांव के भी भक्त शामिल होकर कार्यक्रम एवं मंदिर स्थल की शोभा बढ़ा रहे। 22 जनवरी तक अनवरत जारी कार्यक्रम में बराबर दीपों को जलाकर पूरे क्षेत्र को प्रकाशमय किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर पुजारी दिनेश दास जी के अनुसार यहां की व्यवस्थाएं स्थानीय लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से की गई है जनपद के शासन प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया है मुख्यता संपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधी की है। यहां कार्यक्रम के दौरान तमाम संत महात्माओं एवं महिला पुरुषों का आना-जाना लगा हुआ है#

No comments