Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- अवैध कोयला लदा पिकप डाला सीज,लखनऊ जा रहा था भार वाहन#


#हरदोई:- बेनीगंज- अवैध कोयला लदा पिकप डाला सीज,लखनऊ जा रहा था भार वाहन#

#हरदोई: बेनीगंज- बुधवार को कछौना वन क्षेत्राधिकारी को सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र के भीखपुर ऐमा व फत्तेपुर आदि से हरदोई अतरौली मार्ग होकर बगैर अभिवहन के अवैध रूप से वाहनों पर कोयला लादकर लखनऊ सीतापुर आदि जनपदों को बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना पर गस्त कर रहे क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने सतर्कता दिखाते हुए अतरौली थाना क्षेत्र के मीना बाजार मुख्य सड़क मार्ग पर कोयला लदे एक पिकअप डाला यूपी 30 एम एन 4685 को रोंकने का प्रयास किया पर चालक उन्हें चकमा देकर भाग निकला जिसका कई किलोमीटर पीछा करने के पश्चात् रेंजर द्वारा रोकर कागजों की जांच की गई। कमियां पाए जाने पर उसे वन माली पंकज अवस्थी को सौंपते हुए कहा गया कि इसे रेंज कार्यालय कछौना ले जाना है। वन क्षेत्राधिकार के बताएं अनुसार गाड़ी चालक गुड्डू यादव पुत्र अज्ञात निवासी नरिया खेड़ा थाना अतरौली ने वन माली को धता बताते हुए मौके पर अपने कई अज्ञात साथियों को बुला लिया और माल सहित गाड़ी को लेकर चंपत हो गया। वन माली ने मामले संबंधी आपबीती से उन्हें अवगत कराया। जिस पर हरकत में आए वन क्षेत्राधिकारी ने गाड़ी को खोजने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात उपरोक्त पिकअप डाला अतरौली चौराहे से मॉल सड़क मार्ग पर जाते हुए दिखा जिसका पीछा कर रहे वन क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और वाहन चालक गुड्डू यादव पुत्र अज्ञात को उसके गांव नरिया खेड़ा से वाहन सहित कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया जहां माल एवं वाहन पर विभागीय केश काट कर उसे सीज कर दिया गया है। पूछे जाने पर रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त चालक गाड़ी मालिक की कई कोयला भट्ठियां है जिनसे वह बगैर विभागीय अभिवहन अदा कर कोयले को कई जनपदों में सप्लाई करता है इसके बारे में जानकारी होने पर विभागीय कड़ी कार्यवाही की गई है। उपरोक्त मामले से कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा है#

No comments