#हरदोई:- हरियावां- मोदी की गारंटी देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी/ सांसद#
#हरदोई:- हरियावां- मोदी की गारंटी देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी/ सांसद#
#हरदोई: हरियावां- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को हरदोई लोकसभा के विकास खंड हरियावां के ग्राम कठेठिया व कठिघरा में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची। इस अवसर पर सांसद जयप्रकाश ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों व गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन का लाइव प्रसारण सुना। ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सांसद जयप्रकाश ने उपस्थित होकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने उपस्थित जनता जनार्दन को मोदी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया व उनसे प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाणपत्र वितरित किये।उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, गोपामऊ विस्तारक सुमित अवस्थी, प्रभाकर मिश्रा,संदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना वर्मा, प्रदीप पाठक, सत्यम शुक्ला, जितेंद्र सिंह, अमित वर्मा, पंकज सिंह टेनी, अनुपम मिश्रा प्रधान, भाजपा मंडल कार्यकर्ता, समस्त ग्राम प्रधान, सभी विभागों के अधिकारी व जनता और कर्मचारी मौजूद रहे#


No comments