#हरदोई:- संडीला- विराजेंगे प्रभु श्री राम,ऊर्जा और उत्साह का हो रहा संचार#
#हरदोई:- संडीला- विराजेंगे प्रभु श्री राम, ऊर्जा और उत्साह का हो रहा संचार#
#हरदोई: संडीला- नगर से भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा का आयोजन श्री विश्वनाथ मंदिर उन्नाव रोड से यात्रा का शुभारंभ हुआ।शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तों ने श्री राम के जोरदार जयकारे लगाये श्री राम मंदिर के लिए आवाज उठाने वाले श्रद्धालुओं के पुत्रों ने भी शोभायात्रा में भागीदारी निभाई राम लक्ष्मण रूप में किरदारों ने अहम भूमिका निभाई।बताते चले कि ढोल नगाड़ों व डीजे के भक्ति गीतों पर थिरकते हुए शोभायात्रा नगर से होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए।भुईयन देवी मंदिर इमलियाबाग तक पहुंची। शोभा यात्रा में शोभायमान हो रहे श्री राम लक्ष्मण के किरदारों को नगर वासी भगवान मय होकर जगह-जगह पूजा अर्चना। महिलाओं ने अपने मकान के ऊपर से भगवान राम शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की जानकारी देते हुए कुश मिश्रा ने बताया कि नैमिषारण्य के पहला आश्रम डंका वाले बाबा नन्हकूदास की अगुवाई में भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें नगर के राम भक्तों ने अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम के आयोजक लव मिश्रा ने बताया की सभी राम भक्त से अपील है कि 14 जनवरी से अपने घरों व मन्दिरो पर अखंड पाठ ,संकीर्तन रामायण,भागवतआदि का पाठ सुनिश्चित करें और आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में विराजमान हो रहे राम लला की खुशी के लिए अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्वलित करे।इस शोभायात्रा में संडीला विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी व अन्य कार्यकर्त्ता सहित तमाम श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे#

No comments