Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- मकर संक्रांति के मौके पर भंडारा कर कंबल वितरित किए गए#


 #हरदोई:- हरपालपुर- मकर संक्रांति के मौके पर भंडारा कर कंबल वितरित किए गए#

#हरपालपुर- मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया तथा कंबल वितरित किए गए#

#कस्बे में पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रताप पांडेय के आवास पर दुर्वासा ऋषि आश्रम पांचालघाट के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी तथा सांसद जयप्रकाश रावत ने निराश्रितों को कंबल वितरित किए।तथा भंडारे का आयोजन किया गया। महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने कहा 22 जनवरी को अयोध्या धाम में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रण मिला है। यह सबसे गौरव का क्षण होगा कि 500 वर्षों के वनवास के बाद रामलला अपने गृह में विराजमान होंगे। सनातन धर्म को मानने वालों के लिए यह सबसे बड़ी जीत है। इस मौके पर समाजसेवी प्रमोद तिवारी, स्वदेश अग्निहोत्री, तेजेंद्र शुक्ला, मुन्नू लाल पांडेय,अरविंद मिश्रा, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा, अनुराग पांडेय रहे। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद पाण्डेय ने खिचड़ी भोज कराया। इस मौके पर डॉ वंदना पांडेय,बीपीएम मनोज तिवारी,नीरभान,रनवीर यादव रहे#

No comments