#हरदोई:- टोडरपुर- कच्ची दीवार के मलवे मे दबकर मां की मौत, बेटी घायल#
#हरदोई:- टोडरपुर- कच्ची दीवार के मलवे मे दबकर मां की मौत, बेटी घायल#
#हरदोई:- टोडरपुर- मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर में गुरुवार की शाम कच्ची दीवार गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका इलाज चल रहा है जानकारी के अनुसार आलमनगर गांव के रामगोपाल की 37 वर्षीय पत्नी रीना देवी अपने बच्चों के साथ घर में बैठी थी। अचानक उसकी कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई जिंसके मलवे मे दबकर रीना देवी और उसकी एक नौ वर्ष की बच्ची झलक दब गई। दीवार गिरने की चीख पुकार के बाद आसपास के लोग दौड़े और मलबे से रीना और उसकी बच्ची को बाहर निकाला लेकिन रीना की मौत हो चुकी थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया मृतक महिला की पांच बेटियां और दो पुत्र हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस संबंध की जब पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है#

No comments