Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- हरियाणा से अयोध्या दौड़ते जा रहे अशोक बाउल, रास्ते में जगह-जगह हो रहा स्वागत सम्मान#


#हरदोई:- पिहानी- हरियाणा से अयोध्या दौड़ते जा रहे अशोक बाउल, रास्ते में जगह-जगह हो रहा स्वागत सम्मान#

#हरदोई: पिहानी- हरियाणा से दौड़ते हुए अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं अशोक बाउल पिहानी नगर में पहुंचने से पहले शाहाबाद तिराहे पर राम भक्तों ने पुष्पों की वर्षा कर गायत्री मित्रों के साथ अशोक बाउल का स्वागत किया श्री राम भक्तों में श्री कृष्ण मुरारी पांडेय,कृष्ण चंद्र पांडेय, वेद मिश्रा, पिंटू मिश्रा पत्रकार, भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, अजय मिश्रा फाटक, विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री वीरू जोशी, अजय मिश्रा मोहल्ला मिश्राना, नवीन शुक्ला शालू, रामू श्रीवास्तव,शांतनु मिश्रा, शिवम गुप्ता,प्रियम मिश्रा पत्रकार,सुरेश वाल्मीकि,सूरज मिश्रा,दुर्गेश गुप्ता, आदि लोगों ने स्वागत किया, अशोक बाउल बताया कि वह 12 तारीख शुक्रवार को शाम 4:00 बजे अपने गांव सदरपुर तहसील धरोड़ा जिला करनाल से निकले थे उन्होंने बताया कि वह ज्ञानंद महाराज जी वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खट्टर भाई साहब प्रवेश गावा, पुत्र बलबीर सिंह विर्क करनाल की मेयर बाला गुप्ता के प्रेरणा से हरियाणा से श्री अयोध्या धाम की यात्रा कर रहे हैं। और आज नौवे दिन पिहानी तक की यात्रा पूर्ण कर ली है उन्होंने बताया कि रास्ते में इतना प्यार मिल रहा है कि वह उसको कभी भूल नहीं पाएंगे वह कह रहे हैं ऐसा लग रहा है फिर से रामराज आ गया है। उन्होंने बताया कि हमें जगह-जगह खाने-पीने के लिए और रात्रि विश्राम के लिए किसी से कहना नहीं पड़ता है लोग अपने आप ही हमारी सारी व्यवस्था कर देते हैं उन्होंने कहा हम दौड़ते हुए इसलिए श्री अयोध्या धाम जा रहे हैं जिससे हमारे धर्म के युवाओं को सीख मिले और उनका हमारे धर्म के प्रति लगाव बढ़े। उनके साथ उनके एक साथी मनोज पीर बडौली गांव साइकिल पर चल रहे हैं उनका कहना है। कि उनका लक्ष्य 21 जनवरी 2024 तक श्री अयोध्या धाम को पहुंचने का है#

No comments