#हरदोई:- टोडरपुर- महिलाओं के अधिकारों का हनन कर रहे प्रधान प्रतिनिधि#
#हरदोई:- टोडरपुर- महिलाओं के अधिकारों का हनन कर रहे प्रधान प्रतिनिधि#
#हरदोई: टोडरपुर- विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र में महिलाओं को प्रधान चुना गया।जिनकेअधिकारों प्रधान प्रतिनिधि हनन कर रहे हैं।सरकार महिलाओं को पुरुषों की भांति हर क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है लेकिन महिलाओं के उनके अपने ही प्रधान प्रतिनिधि उनके अधिकारों पर पर कैंची चला रहे हैं।मामला विकास खंड टोडरपुर ब्लॉक में 71 ग्राम पंचायत हैं जिसमें 32 महिलाएं प्रधान चयनित हैं। जिन ग्राम पंचायत में महिला ग्राम प्रधान चुनी गई है उनकी प्रधानी उनके अपने परिवार के पति, पुत्र ,पिता या अन्य पारिवारिक सदस्य चला रहे हैं। ग्राम पंचायत में चुनावी महिला प्रधान घर की देहरी तक ही सीमित हैं उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मिनी सचिवालय तक जाने की इजाजत नहीं है।समस्याएं चाहे ब्लॉक स्तर की हो या सचिवालय पर उन समस्याओं को सुनने की हो।क्षेत्र के लोगों का कहना है की महिलाएं पुरुषों से अधिक भरोसेमंद होती हैं इसलिए ग्रामीणों ने अधिक संख्या में महिलाओं को ग्राम प्रधान चुना है ताकि भ्रष्टाचार कम हो सके जहां सरकार कह रही है यदि चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर अगर कोई दूसरा व्यक्ति कार्य करता है तो उसे ग्राम पंचायत के सभी अधिकार सीज कर दिए जाएंगे ग्राम पंचायत के सचिवों को निर्देश दिया गया है कि अगर महिला प्रधान के बगैर अनुमति के कोई प्रतिनिधि हस्ताक्षर करता है तो उसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को तुरंत भेज दें।जिसका अनुपालन नहीं हो रहा हैं#

No comments