#हरदोई:- सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में आयोजित किया गया कर सेवकों का सम्मान समारोह/ अशोक सिंघल "आजाद" वरिष्ठ भाजपा नेता#
#हरदोई:- सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में आयोजित किया गया कर सेवकों का सम्मान समारोह/ अशोक सिंघल "आजाद" वरिष्ठ भाजपा नेता#
#हरदोई: 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के कैनाल रोड स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति हरदोई के परिसर में कार सेवकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सहकारी क्रय विक्रय समिति समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह को बब्बन ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिचा वशिष्ठ सदस्य रेलवे सलाहकार समिति भारत सरकार,विशिष्ट अतिथि कीर्ति सिंह अध्यक्ष जीवनदीप सत्संग मंडल, आयोजक अशोक सिंह आजाद प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख गौ सेवा, विवेक सिंह विभाग संयोजक गौ सेवा एवं सेवा भारती के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मंत्री सुधीर अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर 15 कार सेवकों को अंग वस्त्र,श्री राम का चित्र एवं श्री रामचरितमानस देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मदन मोहन पांडे एवं समरादित्य सिंह आदि ने अपने अनुभव साझा करते हुए तत्कालीन सरकार द्वारा कार सेवकों पर किए गए अत्याचार एवं कार सेवकों द्वारा किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। समारोह को मुख्य अतिथि रिचा वशिष्ठ ,भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं बाल विद्या भवन की प्रबंधिका कीर्ति सिंह ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन कर रहे सुशील अवस्थी छोटे महाराज ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाएं दीं,तथा 22 जनवरी के बाद अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के दर्शन के लिए जाने के लिए आमंत्रित भी किया#








No comments