Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पिहानी मिश्राना मोहल्ले की अर्चना अवस्थी को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित,कस्बे में खुशी की लहर#


#हरदोई:- पिहानी- पिहानी मिश्राना मोहल्ले की अर्चना अवस्थी को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित,कस्बे में खुशी की लहर#

#हरदोई: पिहानी- कस्बे के मोहल्ला मिश्राना के कुमार गौरव अवस्थी व सुधा अवस्थी की पुत्री अर्चना अवस्थी को 40वां दीक्षांत समारोह सूर्य मंदिर बनस्थली जयपुर राजस्थान में उपराष्ट्रपति जगदीप घनखड वनस्थली विद्यापीठ अध्यक्ष सिद्धार्थ शास्त्री,कुलुपति ईना आदित्य शास्त्री गोल्ड मेडल देकर ने सम्मानित किया।अर्चना अवस्थी वनस्थली स्कूल से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही हैं।अर्चना अवस्थी ने फैकेल्टी आफ नर्सिंग में प्रथम स्थान पाकर मोहल्ले कस्बे और जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है और मान सम्मान बढ़ाया है। उपराष्ट्रपति से मेडल पाकर अर्चना अवस्थी बहुत खुश है।उन पर रिसर्च होना चाहिए। अर्चना अवस्थी को गोल्ड मेडल मिलने के बाद जैसे ही उनके मोहल्ले वालों और परिवार वालों तथा रिश्तेदारों को सूचना मिली उनके घर फोन की घंटियां बजने लगी और बधाई देने वालों की उनके घर पर लाइन लग गई। बनस्थली विद्यापीठ के 40वें दीक्षात समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने छात्राओं से कहा कि,पिछले 3 दशक तक महिलाओं को आरक्षण नहीं मिला,लेकिन PM मोदी ने ठान लिया 20-21 सितम्बर को महिला आरक्षण बिल पास हुआ,जिससे संसद व विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी,पिछले 6 महीने देख लो,चंद्रयान 3 स्पेस में उतरा और चांद पर तिरंगा पॉइंट और शिव शक्ति पॉइंट निश्चित हो गया,भारत के विकास को देखकर दुनिया अचंभित है,अब सैनिक ओर मिलेट्री स्कूल में लड़कियों का एडमिशन हो रहा है#

No comments