Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- अयोध्या को पैदल निकले राम भक्त डीके ठाकुर का पिहानी में हुआ स्वागत#


#हरदोई:- पिहानी- अयोध्या को पैदल निकले राम भक्त डीके ठाकुर का पिहानी में हुआ स्वागत#

#हरदोई: पिहानी- बुलंदशहर से अयोध्या श्री राम जन्म भूमि को पैदल यात्रा पर निकले सिंगर डीके ठाकुर का पिहानी में उनके प्रशंसकों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। प्रशंसकों को उनके पैदल आने की सूचना मिली तो पांच किलोमीटर दूर शाहाबाद रोड के सिमौर गांव के निकट से जय श्रीराम के नारों की गूंज के साथ स्वागत करते हुए पिहानी कस्बे तक लाए। सिंगर डीके ठाकुर ने बताया कि वह 11 जनवरी 2023 की शाम 5:00 बजे ग्राम आगौना तहसील सियाना बुलंदशहर से अयोध्या के लिए निकले थे।सिंगर डीके ठाकुर के साथ सात अन्य लोग भी चल रहे हैं।रिंकू राणा जहांगीराबाद, शिवम ठाकुर, प्रमोद राजपूत, सनी राघव, प्रदीप तोमर, धामा ठाकुर आदि लोग डीके ठाकुर रात्रि विश्राम अय्यारी में करने के बाद सुबह 8:00 बजे से निरंतर यात्रा कर रहे हैं। डीके ठाकुर ने बताया कि पिहानी कस्बा से बूढ़ा गांव खटेली कुल्हा घाट होते हुए नेशनल हाईवे पर जाएंगे। डीके ठाकुर ने बताया कि उन्हें रास्ते में चलते हुए अपार प्रेम मिल रहा है सभी का सहयोग भी मिल रहा है। उन्हें ऐसा लग रहा है वह अपने घर में ही हैं।उन्होंने कहा कि उनका इस पदयात्रा को लेकर मुख्य उद्देश्य है कि हमारे भारतवर्ष के नौजवानों में भी अपने धर्म के प्रति लगाव हो और उनके अपने धर्म के बारे में जानकारी मिल सके। दूसरी ओर उनके मन में जिज्ञासा थी कि वह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पैदल ही जाएगें। वह भगवान राम को अपना आदर्श मानते हैं। उनकी ही प्रेरणा से पैदल अयोध्या धाम तक जा रहे है।बुलंदशहर से सात दिनों में पिहानी तक का सफर आनंद से पूरा कर लिया है। आगे का सफर भी प्रभु राम की कृपा से पूरा हो जाएगा। स्वागत करने वालों में पत्रकार सागर पांडेय, नीरज त्रिवेदी, किसान नेता राहुल मिश्रा, पत्रकार अजीत सिंह,पत्रकार पिंटू मिश्रा आदि लोगों ने माला पहनकर डी के ठाकुर का स्वागत किया। पैदल यात्रा के दौरान सिंगल डीके ठाकुर का स्वागत करते राम भक्त#

No comments