Breaking News

#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुआ प्रशिक्षण#


#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुआ प्रशिक्षण#

#हरदोई: शनिवार को विकास भवन सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता मे सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों व कम्प्यूटर आपरेटर को लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान कार्मिकों के डाटा फीड कराये जाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक कार्मिक का डाटा भरा जाये। सभी कार्यालयाध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि प्रपत्र 1, 2 व 3 पर कार्मिक का डाटा सही से भरा जाये गलत डाटा भरने पर सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी इसलिए डाटा भरने मे कोई गलती ना हो। उन्होंने निर्देश दिये कि 25 जनवरी तक डाटा फीड की कार्यवाही पूर्ण की जाये। इस अवसर पर सभी विभागो के कार्यालयाध्यक्ष व समस्त कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित रहें#

No comments