#हरदोई:- टोडरपुर- सड़क निर्माण लोकार्पण समारोह का आयोजन#
#हरदोई:- टोडरपुर- सड़क निर्माण लोकार्पण समारोह का आयोजन#
#हरदोई: टोडरपुर- शनिवार को पिपरी नेवादा में बेहटा गोकुल से मंसूर नगर जाने वाली लगभग 11 किलोमीटर सड़क निर्माण का आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लोकार्पण कर क्षेत्रीय लोगों में विश्वास जगाया जिससे लोगों के चेहरे मुस्कुराए इस सड़क की दशा सुधारने से बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलेगी।शाहाबाद मार्ग पर स्थित कई गाँवो के लोग पिहानी जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं।इसी तरह पिहानी और हरियावा के लोग शाहबाद जाने के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।यह मार्ग अतिरिक्त जिला मार्ग (ओ डी आर ) की श्रेणी में है इस मार्ग पर प्रतिदिन लगभग 10,000 हजार लोगों का आवागमन होता रहता है।बड़ी संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन होता रहता है।5603.32 लाख की लागत से 34 लोक- कल्याणकारी परियोजनाओ का लोकार्पण किया गया।जिस का लगभग 11 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा कर निर्माण किया जाएगा मौके पर सांसद जयप्रकाश रावत, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments