#हरदोई:- कछौना- श्री जानकी प्रसाद इण्टर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस#
#हरदोई:- कछौना- श्री जानकी प्रसाद इण्टर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस#
#हरदोई: कछौना- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर के श्री जानकी प्रसाद इण्टर कॉलेज कछौना पतसेनी हरदोई में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (न्यायिक) नारायन सिंह ने की। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। सभी विद्यार्थी अपने-अपने गांव और आसपास के लोगों के पास जाकर मतदान का महत्व समझाएं, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ सके। मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करके केंद्र, राज्यों, नगर व गांवों की सरकारों का निर्वाचन किया जाता है। जानकी प्रसाद इण्टर कॉलेज कछौना पतसेनी में मतदाता दिवस पर रैली निकाल कर विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य श्री शिवराज सिंह पटेल ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र मजबूत बनाने की शपथ दिलवाई व राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है चुनाव के महत्व और मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना। भारत के निर्वाचन आयोग की 25 जनवरी 1950 को स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस मनाने के लिए 2011 से पूरे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। एनवीडी उत्सव का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चुनावी जागरूकता पैदा करना है और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र मे अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं की हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी लोग मतदाता केन्द्रों पर जाकर मतदान करेगें#
#इस अवसर पर उप जिलाधिकारी(न्यायिक) नारायन सिंह, चकबन्दी अधिकारी प्रेम प्रकाश भारतीय, प्रधानाचार्य शिवराज सिंह पटेल, उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला(पंकज), शिक्षक गण सन्दीप मिश्रा, श्रीश मिश्रा, वीरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, अमित वर्मा, उपेन्द्र शुक्ला, मो० एजाज आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे#

No comments