#हरदोई:- अहिरोरी- राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया#
#हरदोई:- अहिरोरी- राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया#
#हरदोई: अहिरोरी- विकास खंड अहिरोरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंडाराव में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन संविलियन विद्यालय गोंडाराव में किया गया। कार्यक्रम में नई मतदाता सूची में सम्मिलित किए गए व हटाए गए वोटरों के बारे में जानकारी दी गई तथा वोट एवम मतदाता पहचान पत्र के महत्व के संबंध में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वोट का अवश्य प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती तरन्नुम बानो, उनके पति शकील अहमद, बीएलओ शिवबालक, पूनम पांडे, मंजू गुप्ता, पंचायत सहायक दीपिका जायसवाल एवम अन्य अध्यापकगण व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे#

No comments