#हरदोई:- बेनीगंज- जनिगांव से हरपालपुर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,जुटे हजारों लोग#
#हरदोई:- बेनीगंज- जनिगांव से हरपालपुर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,जुटे हजारों लोग#
#हरदोई: बेनीगंज- बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड कोथावां के ग्राम पंचायत जनिगांव व हरपालपुर पहुंचीं। जहां विधायिका अल्का अर्कवंशी द्वारा यात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्रीअल्का द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कृषि, खाद्य एवं रसद, आगनवाडी, स्वास्थ्य, शिक्षा बैंक आदि के स्टालो के निरीक्षण दौरान कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन खाता खुलवाकर फायदा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुचाने का कार्य किया है। उनका संकल्प है कि समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समय से योजनाओं का लाभ देकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा कई योजनाये संचालित की गई। उन्होंने पीएम किसान योजना देकर किसानो का सम्मान बढाया है। तो वही उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन व सिलेण्डर देकर महिलाओं का भी सम्मान बढाया,आयुष्मान कार्ड योजना से गरीबो का निशुल्क उपचार हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत जनिगांव प्रधान रेशू सिंह सिंह व ग्राम पंचायत हरपालपुर प्रधान राम सहारे राठौर द्वारा समस्त लोगो को विकसित भारत की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में बेहतर रूप से मंच का संचालन किसान नेता शोभित तिवारी ने किया। यात्रा कार्यक्रम स्थल पर दर्जनों ग्राम प्रधान, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी एवं भाजपा के क्षेत्रीय समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। उनके द्वारा केन्द्र व राज्य सरकर द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा माननीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि नौजवान के सशक्तीकरण होने पर ही विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होगा। किसान आधारित प्रदेश में जब किसान खुशहाल होगा तब देश खुशहाल होगा। इस हेतु समस्त अधिकारी पूर्ण मनोयोग से कार्य कर समस्त पात्र व्यक्तियो को समस्त योजनाओं से लाभान्वित करे। उन्होने कहा कि विगत कई दशकों से जो कार्य नहीं हुए थे। वो कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कराये गये है। कार्यक्रम में सचिव सुशील मिश्रा, रोजगार सेवक ओम प्रकाश, एडीओ पंचायत सुधाकर बाजपेई, नरेन्द्र सिंह, केपी सिंह, सोनू सिंह, सियाराम, श्री राम कश्यप, अंग्रेज सिंह, पशु चिकित्साधिकारी वीके जयसवाल, किसान यूनियन से नीरज शुक्ला, जय माता दी संकीर्तन मंडली से राम नाथ दिनकर, साध्वी रीतू शास्त्री, गोकरन प्रसाद तिवारी, संतोष सिंह सोमवंशी, मल्हेरा मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी सहित सैकड़ो महिला पुरूष मौजूद रहे#

No comments