Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- विधायक के जन्मदिन पर हुआ भंडारा, दीर्घायु की गई कामना#


#हरदोई:- टड़ियावां- विधायक के जन्मदिन पर हुआ भंडारा, दीर्घायु की गई कामना#

#हरदोई: टड़ियावां- बुधवार को ब्लॉक परिसर में क्षेत्रीय भाजपा विधायक श्यामप्रकाश का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। विधायक पुत्र और ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस बीच विधायक श्री प्रकाश ने ब्लॉक प्रमुख और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और कंबल वितरित किए। उनके पुत्र ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश ने सीएचसी पहुंच कर मरीजों को फल वितरित कर उन्हें कंबल ओढ़ाए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश और बीडीओ नरोत्तम कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर विधायक पुत्र अभिजीत प्रकाश , विधायक प्रतिनिधि लल्ला सिंह, अनुपम मिश्र, पंकज सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, कृष्ण मोहन शुक्ला, डॉक्टर अनुज गुप्ता, पूर्व प्रधान कमलेश अवस्थी, छोटू अवस्थी, पूर्व प्रधान मोनू सिंह, संजीव मिश्र, कपिल पाल, सर्वेंद्र राव, विनोद पाल,राहुल गौतम, सतीश कुमार, अनिल कुमार गौतम, पुष्पेंद्र वर्मा, कपिल पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, ऋषभ राय, अंकित गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे#

#फोटो, सीएचसी में फल वितरित करते ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश और उनके भाई अभिजीत प्रकाश#

No comments