#हरदोई:- पिहानी- देश में त्रेता युग सा राममय वातावरण की महत्वपूर्ण कड़ी बना श्री राम महायज्ञ/ रजनी तिवारी#
#हरदोई:- पिहानी- देश में त्रेता युग सा राममय वातावरण की महत्वपूर्ण कड़ी बना श्री राम महायज्ञ/ रजनी तिवारी#
#हरदोई: पिहानी- इस समय देश में राममय वातावरण बन रहा है। मंदिरों में कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। इस क्रम में पिहानी में आयोजित 51 कुंडीय श्री राम महायज्ञ एक महत्वपूर्ण कड़ी बन गया है। यह विचार उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने श्री राम महा यज्ञ की समापन-संध्या पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। यज्ञ#
#का संचालन यज्ञ संसद के गणाध्यक्ष अतुल कपूर ने गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी की टोली के साथ किया#
#बाबा मैरिज हॉल में आयोजित 51 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में मौसम खराब होने के बावजूद भी भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ की सुगंध से पूरा परिसर महक उठा। भीड़ को देखते हुए महायज्ञ में तीन पारियों में श्रद्धालुओं को यज्ञ में आहुतियां प्रदान करने का अवसर दिया गया#
#गायत्री प्रज्ञा पीठ से श्री राम महायज्ञ की शक्ति कलश की विराट शोभा यात्रा निकाली गई। मार्ग में अनेक स्थानों पर शक्ति कलश व श्री राम का पूजन हुआ व आरती उतारी गई।इस महायज्ञ में सिख समुदाय की विशेष भागीदारी रही सिख समुदाय का भंडारे की व्यवस्था में भी सराहनीय योगदान रहा। सुरेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल उर्फ लकी अग्रवाल, जोगराज सिंह, कमलजीत सिंह, केशव रस्तोगी व गायत्री परिवार के बालकृष्ण गुप्ता सुरेश तथा रामेश्वर आदि की देख रेख में तीन जगह पर चल रहे भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने परसाद पाया#
#महायज्ञ में विशिष्ट अतिथियों में#
#ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई, आगामी लोकसभा चुनाव के संभावित भाजपा के सांसद प्रत्याशी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश, कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ, अतिरिक्त कोतवाल, महिला भाजपा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता , ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला महासचिव रजनीश सिंह,आईएनए न्यूज की चीफ एडिटर विजयलक्ष्मी सिंह, पत्रकार गंगा शंकर दीक्षित, डीएससीएल शुगर मिल रूपापुर के यूनिट हेड पी के सिंह एवं डीएससीएल शुगर मिल हरियावां के महा प्रबंधक एवं उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने सपत्नीक व कवियत्री व समाज सेविका अमित मिश्रा 'मीतू' , अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम राठौर, सहित तमाम वरिष्ठ नागरिक व भाजपा नेता मौजूद रहे। गायत्री परिवार के देवेंद्र कुमार मिश्रा व संजय सिंह को देव मंच से सम्मानित किया गया#

No comments