Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर व में पूर्व छात्र व अभिभावक सम्मेलन हुआ संपन्न#


#हरदोई:- पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर व में पूर्व छात्र व अभिभावक सम्मेलन हुआ संपन्न#

#हरदोई: पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर बा विद्या मंदिर का पिया बाग रोड पर पूर्व छात्र व अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएससीएल चीनी मिल जीएम प्रदीप त्यागी, प्रदीप अवस्थी,समीर बाजपेई, अरुणेश तिवारी, आशीष मिश्रा ,अरुण गुप्ता ,राहुल गुप्ता अवधेश रस्तोगी, नवनीत बाजपेई, दिनेश लोहिया, मिथिलेश आचार्य जी ,उत्तम आचार्य जी, अखिलेश, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य बिंदु सिंह, सुषमा गोपाल गुप्ता बृजेश गुप्ता आदि लोगों ने दीप प्रचलित करके किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिशु के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं ने बैच लगाकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया#

#मुख्य अतिथि प्रदीप त्यागी ने पूर्व छात्र सम्मेलन व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर जो विश्व का सबसे स्वयंसेवी शिक्षण संस्थान है। सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा चरित्र निर्माण के साथ ही देशभक्त एवं समाज के प्रति सहयोगी भाव निर्माण करने वाले नागरिकों का निर्माण करती है। सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। अभिभावकों का बच्चों को संबोधित करते हुए पिहानी कोतवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े के जैसे होते हैं उन्हें जैसा बनाया जाए वह वैसे बन जाते हैं बच्चे माता-पिता और पास पड़ोस के माहौल को देखकर उनमें वैसे ही संस्कार आते हैं। उन्होंने कहा अगर हमारी कहीं पर कोई आवश्यकता पड़ती है हमें सूचना दें हम तत्काल उपस्थित होंगे,कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, भाजपा नगर महामंत्री रामदास कटियार,नीरज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता, अरुण शुक्ला,पप्पू दीक्षित, गौरव गुप्ता, व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति सहित अभिभावक उपस्थित रहे#

No comments