#हरदोई:- पिहानी- श्री राम महायज्ञ में सम्मानित किए गए रिटायर्ड वरिष्ठ आईएएस चंद्र प्रकाश#
#हरदोई:- पिहानी- श्री राम महायज्ञ में सम्मानित किए गए रिटायर्ड वरिष्ठ आईएएस चंद्र प्रकाश#
#हरदोई: पिहानी- बाबा मैरिज हॉल में आयोजित 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश को सेवा काल में सराहनीय सेवाओं तथा विशेष रूप से समाज में पिछड़े लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में की गई सक्रियता के लिए देव मंच से सम्मानित किया गया। यज्ञ-संसद के गणाध्यक्ष अतुल कपूर ने उनसे विशेष वेदियों पर पूजन अर्चन कराया तथा यज्ञ समिति के सुरेश अग्रवाल, जोगराज, केशव रस्तोगी, राजकिशोर सिंह व लकी अग्रवाल ने यज्ञ के आशीर्वाद स्वरूप उन्हें तलवार भेंट की। यज्ञ संसद के आचार्यों ने देव मंच पर उनके उज्जवल भविष्य के लिए स्वस्तिवाचन मंत्रों का पाठ करते हुए मंगल तिलक किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई भी मंच पर मौजूद रहे#
#आपको बताते चलें कि चंद्र प्रकाश हरदोई जनपद के ही मूल निवासी हैं और अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से रिटायर होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करके समाज सेवा कर रहे हैं। वे भाजपा से लोकसभा के लिए टिकट के संभावित प्रत्याशी भी हैं। ग्राम बहलोलपुर, (डिस्ट्रिक्ट हरदोई) में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने 1980 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया। 1982 में पहले प्रयास में आईएएस में चयनित हुए। छह वर्षों तक जिला महराजगंज और उन्नाव में डीएम के रूप में उन्होंने कार्य किया व तीन वर्ष तक गोण्डा मण्डल के आयुक्त रहे#
#सचिव चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि शिक्षा, खेल मुख्य सचिव के रूप में पंचयत राज, सहकारिता, लघु सिंचाई, वन, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स#
#कृषि उत्पादन आयुक्त, संयुक्त सचिव श्रम, एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव व अध्यक्ष सतर्कता आयोग के पद पर रहे। वे 2019 में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए#

No comments