#हरदोई:- पिहानी- देश में 40वें नंबर के साथ जिले में नंबर 1 पर चल रहे ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी#
#हरदोई:- पिहानी- देश में 40वें नंबर के साथ जिले में नंबर 1 पर चल रहे ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी#
#हरदोई: पिहानी- भाजपा लोकसभा चुनाव साधने नमो एप की मदद से पिहानी विकासखंड में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई ने कहा कि पार्टी लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत अभियान में भारत एंबेसडर बनाएगी। इसके लिए वह स्वयं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और उन्हें एंबेसडर बनाने का दिया गया लक्ष्य पूरा कर रहे है। ब्लॉक प्रमुख पिहानी ने बताया कि इसकी निगरानी सीधे केंद्रीय कार्यालय कर रहा है। नमो एप विकसित भारत एंबेसडर और राम मंदिर दर्शन योजना को लेकर हम लोग कार्यशाला का आयोजन भी कर रहे है। इसमें नमो एप के उपयोग और विकसित भारत एंबेसडर के 100 दिवसीय चैलेंज को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है#
#जीतनी है लोकसभा सीट, कुशी बाजपेई#
#पिहानी ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेई ने कहा की विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी सीट जीतकर प्रधानमंत्री को देनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है। इस भरोसे को आगे बढ़ाने के लिए नमो एप विकसित भारत एंबेसडर 100 दिवसीय चैलेंज को पूरा करना है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्ग को जोड़ना है#
#नमो एप से सीधे देश के लोगों को केंद्र सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण की जानकारी मिल रही है। साथ ही प्रधानमंत्री के विकास के एजेंडे को मजबूती मिलेगी#

No comments