Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- अयोध्या पैदल जा रहे रामभक्त का नगरवासियों ने किया स्वागत#


#हरदोई:- माधोगंज- अयोध्या पैदल जा रहे रामभक्त का नगरवासियों ने किया स्वागत#

#हरदोई: माधोगंज- पदयात्रा कर अयोध्या जा रहे रामभक्त का नगरवासियों ने किया स्वागत व कराया जलपान#

#कस्बे के बिल्हौर कटरा हाइवे मार्ग बिलग्राम रोड पर इंडियन बैक के निकट शुक्रवार की सुबह अलीगढ़ से अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रामभक्त अमित का जय श्रीराम के जयकारे लगाकर नगर वासियो ने स्वागत कर जलपान कराया#

#अमित ने बताया कि भगवान राम के दर्शन करने की जिज्ञासा के कारण मन मे विचार आया कि अलीगढ़ से अयोध्या तक पैदल यात्रा कर रामलला के दर्शन करूगा,। कोहरे व भीषण ठंड में रास्ते मे किसी प्रकार की दिक्कत तो नही आ रही है तो अमित ने बताया कि भगवान श्री राम की कृपा से कोई दिक्कत नही हो रही जगह जगह रामभक्तों का अपार प्यार व स्नेह मिलने से आत्मविश्वास बढ़ जाता है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन उमेश माहेश्वरी, बालगोविंद गुप्ता, राजू पंडित गौरव माहेश्वरी,आशीष अग्निहोत्री, काशी राठौर, दिलीप प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे#

No comments