Breaking News

#हरदोई: सांडी- 10 हजार के इनामी गैंगेस्टर को सांडी पुलिस ने किया गिरफ्तार#

#हरदोई: सांडी- 10 हजार के इनामी गैंगेस्टर को सांडी पुलिस ने किया गिरफ्तार#

#हरदोई: सांडी- पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को थाना क्षेत्र के सैतियापुर के निकट घेराबंदी कर गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया है#

#एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि लोनार थाना क्षेत्र के गंगोली निवासी गुड्डू उर्फ राजपाल सिंह (49) पुत्र रामभरोसे के खिलाफ कुछ दिन पूर्व सांडी थानें पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गैंगेस्टर का आरोप उसी समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को सांडी थाना प्रभारी छोटे लाल ने उपनिरीक्षक आदित्य मौर्य, हेड कां.रजनीश यादव,सिपाही मोहन और जगन्नाथ के साथ क्षेत्र के सैतियापुर के प्राइमरी विद्यालय के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर किया। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी गुड्डू उर्फ राजपाल के विरूद्ध जनपद के थाना लोनार,सुरसा,थाना कोतवाली शहर व थाना सांडी में गैंगेस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 10 मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है#

No comments