Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया शिक्षण संस्थान का शुभारंभ#


#हरदोई:- माधोगंज- क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया शिक्षण संस्थान का शुभारंभ#

#हरदोई: माधोगंज- क्षेत्र के गांव तपनौर स्थित एबीवीएम पब्लिक स्कूल का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आसू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शिक्षा व्यवस्था के मामले में आजादी के बाद से ही अग्रणी रहा है। नवीन संस्थान के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कॉन्वेन्ट जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था सुधार व मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नौनिहालों को अच्छी शिक्षा मिले जिसके लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्कूलों का कायाकल्प किया है। स्कूल संचालक महेन्द्र सिंह, दीपक व राजेन्द्र सिंह को बधाई नए संस्थान के लिए बधाई दी। संस्थान के सदस्यों ने विधायक सहित अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, अनेकता में एकता, रूढ़िवादियों को समाप्त करने, आधुनिक जीवनशैली व शिक्षा, स्वास्थ्य से ओत प्रोत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों का प्रदर्शन को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे#

No comments