#हरदोई:- पिहानी- अवैध खनन माफिया झोंक रहे प्रशासन की आंखों में धूल#
#हरदोई:- पिहानी- अवैध खनन माफिया झोंक रहे प्रशासन की आंखों में धूल#
#हरदोई: पिहानी- थाना क्षेत्र के जाजूपरा,और पंण्डरवा किला क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जोरों पर है। अवैध मिट्टी खनन माफिया वाहन लापरवाही के साथ चलाते हैं जिससे नबालिग बच्चों की जान जोखिम में पड़ रही है। पंण्डरवा किला में दो बच्चे बाल बाल बचे#
#अवैध मिट्टी खनन माफिया सहादत नगर चौकी व पिहानी कोतवाली के कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।सहादत नगर चौकी क्षेत्र के आस पास के गांव में अवैध बालू और मिट्टी खनन करा रहें माफिया जानकारी के अनुसार इस समय अवैध खनन नदी के किनारे से किया जा रहा है। खबरों को प्रकाशित करने वाले कलमकारों को ही धमकाया जाता है फर्जी मुकदमों की धमकियां दी जाती हैं। पूर्व में बालू माफियाओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर हमला किया था उसका भी ख्याल नहीं आता पुलिस विभाग को। खनन अधिकारी ध्यान नहीं देते खनन माफिया उपजाऊ जमीन को बंजर बना रहे और नदी के किनारे राजस्व को चूना लगा रहे। आखिर कब अवैध खनन पर लगेगी लगाम#

No comments