Breaking News

#हरदोई:- पाली- देश सर्वोपरि है,पूरे विश्व में बज रहा है मोदी का डंका/ चंद्र प्रकाश#


#हरदोई:- पाली- देश सर्वोपरि है,पूरे विश्व में बज रहा है मोदी का डंका/ चंद्र प्रकाश#

#हरदोई: पाली- देश सर्वोपरि है,देश की एकमात्र भाजपा पार्टी है जो देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने नारा दिया था, सबका साथ सबका विकास। आज केंद्र की मोदी सरकार उस दिशा में कार्य कर रही है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। यह विचार पूर्व अपर मुख्य सचिव चंद्र प्रकाश ने एक साक्षात्कार में व्यक्त किये। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब तबके के लोगों को मुफ्त राशन देने का कार्य कर रही है, जिससे कोई भी व्यक्ति भूखे न रहे#

#एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 40 वर्ष प्रशासनिक सेवा में रहकर उन्होंने जनता की सेवा की है और अब वह भारतीय जनता पार्टी में रहकर जनता की सेवा करेंगे। साथ ही यही से अपनी राजनीति की पारी शुरू करेंगे। इसी सोच को लेकर भाजपा उन्होंने ज्वाइन की है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम विश्व में काफी ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया है। आज देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है#

No comments