#हरदोई:- कछौना- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन#
#हरदोई:- कछौना- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन#
#हरदोई: कछौना- कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी खालसा में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉक्टर किसलय वाजपेई की अध्यक्षता में अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का मुहैया कराने के लिए बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुष्कृत किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी खालसा में एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण जनमानस को उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण दवाएं, जांच, टेलीमेडिसिन के माध्यम से मुहैया कराई जा रही है।आम जनमानस को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। मुख्य अतिथि डॉक्टर किसलय बाजपेई द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोनिका बिश्नोई, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, श्रवण कुमार प्रयोगशाला, प्राविधिक डॉ० विकास सिंह, विनीत सिंह, पूनम देवी, एएनएम रेणु देवी, मीनाक्षी सिंह, स्टाफ नर्स कल्पना देवी को पुष्कृत किया गया#
#इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीम हैदर, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, बीपीएम मनीष चौधरी, आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे#

No comments