#हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर चल रहे एफ़ एल एन प्रशिक्षण का किया गया अनुश्रवण#
#हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर चल रहे एफ़ एल एन प्रशिक्षण का किया गया अनुश्रवण#
#हरदोई: टड़ियावां- विकास खण्ड में खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे एफ़ एल एन प्रशिक्षण के तृतीय चक्र के तृतीय दिवस पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला ने शनिवार को अनुश्रवण किया। उनके साथ एस आर आशीष मिश्र भी उपस्थित रहे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला ने चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखा। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया एवं सिखायी गई चीजों का प्रतिभागियों से सकारात्मक जवाब पाकर प्रशिक्षण दे रहे सन्दर्भदाताओं की तारीफ़ की।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा सम्बन्धी जो कार्य हम लोग कर रहे है वह पूर्ण ईमानदारी से करें। यदि आने वाले समय मे एक भी बच्चा अशिक्षित रह गया तो हमारा विकसित भारत का सपना टूट सकता है। प्रशिक्षण में बतायी हुई चीजों को ध्यानपूर्वक समझते हुए उसका विद्यालय में बच्चों के बीच क्रियान्वयन अवश्य करें। निपुण भारत मिशन सफल तभी होगा जब इससे जुड़ा हर एक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण तन्मयता से करे। एसआरजी आशीष मिश्र ने कहा कि भाषा व गणित में शिक्षक संदर्शिकाओं की सहायता से हम सभी बच्चों को आसानी से सिखा सकते है। शिक्षक संदर्शिकाओं में दी गई वार्षिक व साप्ताहिक योजनाओ के क्रियान्वयन से बच्चा निपुण सूची की दक्षताओं को आसानी से हासिल करता चला जायेगा। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय सन्दर्भदाता एआरपी अभिषेक मिश्र, विवेक गुप्ता, बीना वर्मा, रुचि शुक्ला व शिक्षक सुशील कुमार उपस्थित रहे#

No comments