Breaking News

#हरदोई:- संडीला- नगर को मिला नया भाजपा नगर अध्यक्ष,रमन जायसवाल उर्फ़ नीतीश#


#हरदोई:- संडीला-  नगर को मिला नया भाजपा नगर अध्यक्ष,रमन जायसवाल उर्फ़ नीतीश#

#हरदोई: संडीला- उच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता रमन जायसवाल (नीतीश)को भाजपा का नया नगर अध्यक्ष नियुक्त करने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए।उन्हें बधाई दी है। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अग्रणी व्यवसायी प्रदीप#

#जायसवाल के सुपुत्र रमन जायसवाल की गणना नगर के उन युवा भाजपा नेताओं में की जाती है जो अपने बेहद विनम्र और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।उनकी कार्यप्रणाली से नगरवासी कायल रहे हैं। रमन जायसवाल के भाजपा के नगर अध्यक्ष के रूप में प्रदेश संगठन और जिला इकाई द्वारा नियुक्त किए जाने की जनता में शानदार प्रतिक्रिया सामने आई है। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते।हुए कहा कि भाजपा को निश्चित रूप से इसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा क्योंकि उनकी पकड़ समाज के सभी वर्गों में है। गौरतलब है कि उनके पिता प्रदीप जायसवाल 2017 में नगर पालिका परिषद संडीला के चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी थे। यद्यपि वे विजयी नहीं हो पाए थे लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 2023 के निकाय चुनाव में प्रबल दावेदार होने के बावजूद#

#उनको टिकट नहीं दिया गया था हालांकि यदि टिकट मिला होता तो इस बार कहानी दूसरी होती#

No comments