#हरदोई:- डॉ. स्वर्ण रेखा मिश्रा जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल#
#हरदोई:- डॉ. स्वर्ण रेखा मिश्रा जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल#
#हरदोई: शहर के मोहल्ला राधा नगर निवासी डॉक्टर और कवियत्री स्वर्ण रेखा मिश्रा को जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का मौका मिला है।वह सुरसा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके द्वारा साहित्य के प्रति उल्लेखनीय और अद्वितीय सेवाएं देने पर अभी हाल ही में उन्हें साहित्य शिरोमणि सम्मान पत्र से नवाजा गया है#
#डॉक्टर श्री मती मिश्रा के द्वारा लंबे अरसे से रचनात्मक कार्यों से समाज को नई दिशा देने का काम किया जा रहा है। उनकी लगन, निष्ठा और सामाजिक कार्यों में अग्रिम सहभागिता पर उन्हें लगातार सम्मान से नवाजा जा रहा है। जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उन्हें शामिल किए जाने पर शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।श्रीमती मिश्रा ने बताया कि रचनात्मक कार्यों से वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है#

No comments