#हरदोई:- पिहानी- आंदोलन कारी किसान दिल्ली कूच को तैयार, से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर किसानों का ट्रेक्टर से प्रदर्शन#
#हरदोई:- पिहानी- आंदोलन कारी किसान दिल्ली कूच को तैयार, से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर किसानों का ट्रेक्टर से प्रदर्शन#
#हरदोई: पिहानी- के विकास खण्ड पिहानी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के आवाहन पर देश व्यापी दिल्ली चलो प्रदर्शन में हरदोई के किसान नेता राहुल मिश्रा संगठन मंत्री लखनऊ मंडल के नेतृत्व में पंण्डरवा किला पिहानी आदि गांवों के सैकड़ों किसानों ने अपने अपने टैक्टर के साथ दिल्ली जाने वाले मार्ग हरदोई वाया पिहानी वाया जहानीखेड़ा आदि को जोड़ने वाले मार्गो पर अपनी मांगों को लेकर टैक्टर खड़े कर प्रदर्शन किया।मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण, भोजन, दवाओं, कृषि- इनपुट और मशीनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाने, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करने, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांग व्यक्तियों, खिलाड़ियों को रेलवे द्वारा कोविड के बहाने वापस ली गई रियायतें बहाल करने, खाद्य सुरक्षा की गारंटी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बनाना#
#सभी के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और स्वच्छता के अधिकार की गारंटी। नई शिक्षा नीति, 2020 को रद्द करने, आवास सुनिश्चित करने हेतु बिजली व किसानों को बीज, उर्वरक और बिजली पर सब्सिडी बढ़ाने, संविधान के मूल मूल्यों- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, असहमति का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता, विविध संस्कृतियों, भाषाओं, कानून के समक्ष समानता और देश की संघीय संरचना आदि पर हमला बंद करने को लेकर प्रदर्शन किया गया#

No comments