#फर्रुखाबाद:- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य ने धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम समारोह#
#फर्रुखाबाद:- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य ने धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम समारोह#
#फर्रुखाबाद: शहर के राजीव गांधी नगर मार्ग स्थित मनोज सिंह के आवास में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं, करणी सेना और नागरिकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी#
#इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के मुख्य जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि रंगो के पावन त्यौहार में होली का विशेष महत्व है। होली मिलन समारोह के जरिए उन्होंने एक दूसरे की खुशियों में शामिल होकर एकता का संदेश देने की कोशिश की है, जो सबके आगमन से सफल रही। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए रंग गुलाल लगाकर सबका अभिवादन किया। कार्यक्रम में मनोज सिंह जिलाध्यक्ष, अभिषेक सिंह युवा जिलाध्यक्ष, राहुल चौहान जिला महासचिव, जे पी चौहान जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र सोमवंशी, राहुल परिहार अधिवक्ता, मनीष सिंह, आदित्य सिंह, अमित सिंह, नितिन सिंह सोलंकी, मंथन ठाकुर जिलाध्यक्ष करणी सेना, मनोज सिंह, योगेंद्र सिंह सहित राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे#
No comments