#हरदोई:- पिहानी- भारी मतों से विजई होंगे सांसद जय प्रकाश रावत:-किसान जोगराज सिंह#
#हरदोई:- पिहानी- भारी मतों से विजई होंगे सांसद जय प्रकाश रावत:-किसान जोगराज सिंह#
#हरदोई: पिहानी- विकासखंड के ग्राम पंचायत करीमनगर के मजरा गदनहिया में भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य राजू सरदार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजसेवी व प्रगतिशील किसान जोगराज सिंह ने सांसद व भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को भारी मतों से विजयी होने का दावा किया है।उन्होंने कहा कि अब की केंद्र सरकार में भाजपा 400 के पार होगी। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने पक्ष में किसानों को लामबंद करने के लिए किसान मोर्चा को जिम्मा सौंपा है। इसके लिए किसान मोर्चा ने गांव परिक्रमा यात्रा शुरू की है जिसमें कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर किसानों को सरकारी कामों की जानकारी दें रहे है।जोगराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के सामने कांग्रेस टिक नहीं पा रही है।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान , जिला महामंत्री राहुल सिंह , विधान सभा विस्तारक सुमित अवश्थी, जिला मंत्री अमित नारायण शर्मा ,जिला कार्यकारिणी सदस्य सरदार अमरदीप सिंह ,मंडल महामंत्री हरजिंदर सिंह , सरवन कुमार शर्मा सतविंदर सिंह ,मनप्रीत सिंह कार्यक्रम में हिस्सेदारी की।मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विश्व राज सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए किसानों से कहा कि किसान मोर्चा ने किसानों के बीच पहुंचने से पहले गांव परिक्रमा यात्रा निकाल रही है। अब किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांवों में दिखाई पड़ेंगे। किसान संगठन के सदस्य राजू सरदार ने कहा कि उत्तर प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं।बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता परिक्रमा यात्रा के जरिए गांवों में पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए किए गए कामों की जानकारी दें रहे है। यह भी बताया गया है कि गन्ना किसनों को बीजेपी सरकार ही वक्त पर भुगतान देती है।बीजेपी सरकार ने ही निजी नलकूप के बिजली कनेक्शन पर किसानों को 50 फीसदी तक छूट देने का फैसला लिया है। इसके साथ किसान यात्रा के जरिए गांव-गांव तक पहुंचकर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांवों में एक-दो दिन तक रुक कर और रात में चौपाल लगाकर जागरुक कर रहे हैं। चौपाल के दौरान वह गांवों और किसानों की समस्याओं को सुन रहे है#
No comments