#हरदोई:- मल्लावां- बाबा गौरीशंकर धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन#
#हरदोई:- मल्लावां- बाबा गौरीशंकर धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन#
#हरदोई: मल्लावां- नवरात्रि के पावन मास में श्यामपुर में स्थित माता मान देवी का पावन धाम भक्तों की आस्था का प्रमुख केन्त्र है पास में ही स्थित बाबा गौरीशंकर धाम भी है वही भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन करता विनीत त्रिपाठी ने बताया कि माता मान देवी व बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसमे कथा संकल्पी एवं मुख्य यजमान अशोक कुमार त्रिपाठी व कुसुमा त्रिपाठी है भागवत कथा का आयोजन 10/04/24 से17/04/24 तक किया जा रहा है जिसके संरक्षक गौरव पाठक है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का विशिष्ट अतिथि राजेश पाठक ने स्वागत किया। कलश यात्रा ने सम्पूर्ण नगर में भ्रमण किया। आठ दिनों तक चलने वाली भागवत कथा को कथाव्यास आचार्य जितेन्द्र कृष्ण मिश्र अपने मुखारबिंदु से कहेंगे। भागवत रसिक प्रेमी कथा को गौरीशंकर धाम पर सुन सकेंगे।इन आठ दिनों में सती चरित्र, ध्रुव चरित्र,पुरंजनोपाख्यान, भरत चरित्र,प्रह्लाद चरित्र,वामन अवतार,गजेंद्र मोक्ष,श्री राम जन्म,श्री राम कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव,श्री गिरिराज पूजन,रुक्मिणी मंगल,सुदामा चरित्र,परीक्षित मोक्ष,आदि पात्रों की कथा सुनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेश पाठक,आयोजक विनीत त्रिपाठी,संरक्षक गौरव पाठक,मुख्य यजमान अशोक कुमार त्रिपाठी व कुसुमा त्रिपाठी,कथाव्यास आचार्य जितेन्द्र कृष्ण मिश्र, समाज सेवी मनोज अग्निहोत्री, प्रकाश चंद्र गुप्ता सहित कई भागवत रसिक जन उपस्थित रहे#
No comments