#हरदोई:- सपा- बसपा हमेशा गुंडों को देती रही सरंक्षण/ पंकज सिंह#
#हरदोई:- सपा- बसपा हमेशा गुंडों को देती रही सरंक्षण/ पंकज सिंह#
#सुरसा के महर्षि दयानंद इंटर कालेज में हुआ भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन#
#हरदोई: लोक सभा चुनाव को लेकर सांडी विधानसभा क्षेत्र के सुरसा में मंगलवार को महर्षि दयानंद इंटर कालेज परिसर में भाजपा पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बूथ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए हरदोई की लोक सभा सीट को पांच लाख मतों से जिताने का दावा किया।साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने हरदोई के विकास को गति देने की बात कही। पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा की भाजपा को पचासों साल सत्ता से कोई हटा नहीं सकता ये मैं बात पार्टी के विधायक या सासंदों के और पार्टी के नेताओं के दम पर नहीं कह रहा हूं।आप जैसे सैकडों हजारों बूंथ कार्यकर्ताओ के बदौलत और आप सभी बूंध कार्यकर्ताओं के दम पर कह रहा हूं।आप सभी ने मातृभूमि का मस्तक ऊंचा और पार्टी की विचारधारा से जुड़कर काम किया इसलिए पार्टी के असली हीरो आप है। हरदोई की लोक सभा सीट इस बार ही रिकार्ड मतों से जीते इसके लिए आप सभी अपने अपने बूथों पर अनुसूचित जाति के सम्मेलन करें और सभी लोगों से जोंडे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की विभिन्न आयामों में देश आगे बढ़ा है।और निरंतर आगे बढ़ेगा।प्रदेश में आज बाबा जी का बूलडोजर चल रहा है।कोई भी माफिया बच नहीं पाएगा आज के समय में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। उत्तर प्रदेश में उद्यम बढ़े हैं युवाओं को रोजगार मिल रहा है।उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं हौसला बढ़ाते हुए मोदी जी के कहे अनुसार चार सौ पार का आंकडा पूरा करने का आवाहन किया।सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने पार्टी के बूंध कार्यकर्ता से सारे गिले सिकवे भूलाकर जय प्रकाश जी को तीन लाख से अधिक मतों से जिताने की अपील की।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अपने पार्टी व बूथ कर्ताओं की मेहनत और लगन को देखते हुए हरदोई लोक सभा सीट काफी अंतर से जिताने का दावा किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रायबहादुर सिंह पार्टी जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित आदि सम्मेलन को संबोधित किया संचालन आजाद भदौरिया ने किया।इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरसा अमित सिंह मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह रजनीश वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे#
No comments