#हरदोई:- प्रशिक्षण में कार्मिकों की सभी शंकाओं का समाधान करने के निर्देश#
#हरदोई:- प्रशिक्षण में कार्मिकों की सभी शंकाओं का समाधान करने के निर्देश#
#हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मास्टर ट्रेनरों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान कार्मिकों को भली भांति प्रशिक्षण दिया जाये ताकि मतदान के दौरान कोई समस्या न आये। प्रशिक्षण के दौरान पूरी तरह से संयमित रहें। कार्मिकों की सभी शंकाओं का समाधान किया जाये। चुनाव दौरान अभिलेखों की सम्पूर्ण जानकारी कार्मिकों को दी जाये। ईवीएम की प्रक्रिया की जानकारी अच्छी तरह दी जाये। सभी 6 लिफाफों के बारे में बताया जाये। कार्मिकों को फॉर्म 12 व 12 ए के बारे में बताया जाये। प्रॉक्सी वोटिंग के बारे में स्पष्ट रूप से बताया जाये। मॉक पोल व वास्तविक पोल की प्रक्रिया की जानकारी दी जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सभी मास्टर ट्रेनर समय से प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचें। प्रशिक्षण सामग्री को प्रशिक्षण से पूर्व एक बार अवश्य पढ़ लिया जाये। प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्मिकों की उपस्थित ली जाये। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments