Breaking News

#हरदोई:- सुरसा- नरेन्द्र मोदी गारंटी के साथ पूरा करते हैं अपना वादा/ नरेश अग्रवाल#


#हरदोई:- सुरसा- नरेन्द्र मोदी गारंटी के साथ पूरा करते हैं अपना वादा/ नरेश अग्रवाल#


#हरदोई:- सुरसा- नरेन्द्र मोदी गारंटी के साथ पूरा करते हैं अपना वादा/ नरेश अग्रवाल#

#हरदोई: सुरसा- क्षेत्र के मलिहामऊ स्थित डाक्टर हरिशंकर पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के पक्ष में वोट एवं समर्थन देने का आवाहन किया।नरेश अग्रवाल ने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि देश में सिर्फ एक ही नेता ऐसा है जो किसी भी वादे को पूरी गारंटी के साथ पूरा करता है और वह नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश की में राजनीति में विपक्ष नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। विपक्ष सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रहा है जबकि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने जयप्रकाश को ऐतिहासिक वोटों से चुनाव जिताने की पुरजोर अपील भी की। जनसभा को विधानसभा क्षेत्र सांण्डी के विधायक प्रभास कुमार ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की । धनंजय मिश्रा ने कहा कि सुरसा की जनता ने हमेशा साथ दिया है इस बार भी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी ।आयोजन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सहित तमाम अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धीरु सिंह सहित क्षेत्र के तमाम प्रधान, पूर्व प्रधान, पूर्व व मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे#

No comments