Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- सपा-कांग्रेस में किसान आत्महत्या करते थे,भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि मिल रही है/ मुख्यमंत्री#


#हरदोई:- शाहाबाद- सपा-कांग्रेस में किसान आत्महत्या करते थे,भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि मिल रही है/ मुख्यमंत्री#


#हरदोई:- शाहाबाद- सपा-कांग्रेस में किसान आत्महत्या करते थे,भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि मिल रही है/ मुख्यमंत्री#

#हरदोई:- शाहाबाद- सोमवार को कस्बे की बड़ी फील्ड में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस सरकार में किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे, भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं#

#सोमवार को कस्बे की बड़ी फील्ड में भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश रावत के समर्थन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सपा और कांग्रेस सरकार में किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे,भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि मिल रही। जिससे किसान पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने ने कहा कि एक नया भारत बन रहा है, नए भारत में सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त है और आतंकबादियों का नाम निशान खत्म हो रहा है। कहा कि सपा के लोग कहते थे की अयोध्या में परिंदा भी पड नहीं मार सकता है और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया। उन्होंने कहां कि सपा सरकार में गरीब भूंखे सोते थे मोदी सरकार में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 7 करोड़ लोग आयुष्मान भारत का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वही, पहले नारी गरिमा तार तार होती थी। गांवों मे गंदिगी थी मोदी सरकार ने 12 करोड़ घरों में शौंचालाय दिए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस सरकार में पहले बारिश में गरीब भूखा सोता था। भाजपा सरकार में 10 करोड़ परिवारों को फ्री में उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर दिए हैं। बताया कि 4 करोड़ लोगों प्रधानमंत्री आवास दिए और शेष बाकी गरीबों आवास का लाभ दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी का साथ सभी का विकाश का कार्य किया है। भाजपा में सुरक्षा भी है, सम्मान भी है, समृद्धि भी है, विरासत भी है और विकास भी है। बताया कि रविवार को नरेंद्र मोदी अयोध्या गए वहां उन्होंने भगवान श्री राम के दंडवत प्रणाम कर आरती की जिसके बाद उन्होंने अयोध्या में भव्य रोड शो किया। बताया की रोड शो के दौरान लाखों की की भीड़ देखने को मिलीं है#

#वहीं, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र निर्माण के लिए है। यह चुनाव देश की दिशा तय करेगा। देश मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों से आगे बढ़ रहा है परिवारवाद,भ्रष्टाचार,जातिवाद के खिलाफ भाजपा कार्य करती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जय प्रकाश रावत को दिल्ली पहुंचाने में सभी मतदाता घर घर जाकर मतदान‌ वाले दिन सहयोग करें। श्रीमती तिवारी ने कहा कि इस चुनावी में सभी लोग पारस्परिक मतभेद को त्यागकर एकजुट होकर मोदी के हाथों को मजबूत करने के वास्ते कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को जिताने के संकल्प को पूरा करे। वहीं, करीब 40 मिनट तक शाहजहांपुर-हरदोई हाइवे पर सन्नाटा पसरा रहा, साथ ही भारी पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा में डटे रहे।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,जिला पंचायत अध्यक्ष सहित ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र,खुशी बाजपेयी,श्यामू त्रिवेदी,जिला पंचायत सदस्य एवँ विधानसभा संयोजक लालाराम राजपूत,पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष वेदराम राजपूत सहित दभी मंडल अध्यक्ष व हजारोने की तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments