#हरदोई:- यूनीफाईड डिसीज सर्विलांस पोर्टल पर वैक्सीन से रोकी जाने वाली बीमारियों का होगा डिजिटल सर्विलांस#
#हरदोई:- यूनीफाईड डिसीज सर्विलांस पोर्टल पर वैक्सीन से रोकी जाने वाली बीमारियों का होगा डिजिटल सर्विलांस#
#हरदोई: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रोहताश कुमार ने बताया कि 01 मई से उत्तर प्रदेश सरकार ने यूनीफाईड डिसीज सर्विलांस पोर्टल पर वैक्सीन से रोके जाने वाली बीमारियों का डिजिटल सर्विलांस शुरू किया है। यह पहल रियल टाइम केस रिपोर्टिंग, सटीक और विश्वसनीय डाटा संग्रह को सक्षम करेगी जिससे रोगों/प्रकोपों का शीघ्र पता लगाया जा सकेगा और त्वरित गति से प्रभावी रणनीतियां तैयार कर क्रियान्वयन किया जा सकेगा। वैक्सीन से रोके जा सकने वाली छः बीमारियों पोलियो, खसरा, रूबेला, डिप्थीरिया, पर्तुसिस और टिटनेस का केस बेस्ड सर्विलांस विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग नेटवर्क (एनपीएसएन) के सहयोग से किया जा रहा है। अब पहली बार इस निगरानी को यूडीएसपी (यूनीफाईड डिसीज डिजिटल पोर्टल) में सम्मिलित किया गया है। यह पोर्टल कोविड 19 के समय विकसित किया गया था। अब टीकाकरण से होने वाली बीमारियों से सम्बन्धित डाटा जैसे रिपोर्ट इत्यादि आसानी से इस पोर्टल पर देखी जा सकेगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सन् 2023 में यूडीएसपी पोर्टल लांच किया गया था, अब तक इस पोर्टल पर साठ लाख से अधिक टेस्ट रिपोर्ट दर्ज किये गये हैं और इससे हमें डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम एवं सुधारात्मक कार्यवाही करने में सहायता मिलती है। हमने इस पोर्टल को राष्ट्रीय पोर्टलों के साथ सफलतापूर्वक एकीकृत किया है। इससे केंद्र सरकार के साथ निर्बाध रूप से डाटा साझा करना संभव हो गया है। अब राष्ट्रीय टीकाकरण से रोकी जा सकने वाली छः बीमारियों का रियल टाइम डाटा पोर्टल पर देखा जा सकेगा, जो राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को और मजबूत करेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आर०के० सिंह ने कहा इस पोर्टल से टीकाकरण कवेरेज में गैप की पहचान करने, बीमारियों के पैटर्न की पहचान करने जैसी मूल्यवान जानकारी प्राप्त होगी जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य सम्बन्धी त्वरित कार्यवाई संभव होगी। इस पोर्टल से रोग का पता लगाने, रिस्पांस टाइम में सुधार करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में सहायता मिलेगी#
No comments